बागेश्वर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में देवभूमि को कलंकित करने वाले अंकिता हत्याकांड में संलिप्त वीवीआईपी के नामों का खुलासा करने और उक्त मामलें की सीबीआई जांच की मांग को लेकर स्टेट बैंक चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को बचाने और सबूत मिटाने के काम में लगी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।उन्होंने आगे कहा कि जब तक उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को न्याय नहीं मिल जाता कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे तथा पुतला दहन से पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक,यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी,नगर अध्यक्ष सुनील पाण्डे,एन एस यू आई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार,नगर उपाध्यक्ष राहुल कुमार,नगर सचिव निक्कू,नगर उपाध्यक्ष अज्जू,दीपक मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संस्कार भारती,कमल कोहली,चन्दन कोरंगा,किशन कठायत, हेमन्त कुमार,विनोद पाठक,रोहित खैर,राकेश भट्ट,रिजवान खान,विशाल रावत,सुनीता टम्टा,मयंक पंत,गीता रावल, ललित बिष्ट,किशन गिरी सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *