अल्मोड़ा-आज पांडेखोला के पास के जंगलों में कूड़े के ढेर के पास आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में भी आग फैलने लगी।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू एवं उनके साथी कृष्णा सिंह द्वारा तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई जिससे समय पर फायर ब्रिगेड द्वारा वहां आकर आग पर काबू पा लिया गया। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनु) ने लोगों से अपील की है कि नीचे पांडेखोला क्षेत्र में कूड़े की गाड़ी चल रही है।कूड़ा उस गाड़ी में डाला जाता है। उन्होंने जनता से इधर-उधर कूड़ा नहीं फेखने कि अपील भी की। उन्होंने कहा कि आज वहां पर फेंके गए कूड़े में आग लग गई जो देखते-देखते उस क्षेत्र में फैलने लगी। फायर ब्रिगेड की तत्परता से उस आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ी हानि हो सकती थी।अमित साह मोनू ने अपनी अपील में कहा कि कूड़ा अव्यवस्थित तरीके से ना फेंके और ना ही उसमें आग लगाए।जिससे कि भविष्य में इस तरह की घटना ना घटे। आग बुझाए वालों में सभासद अमित साह (मोनू) कृष्णा सिंह,धर्मेंद्र बिष्ट,सुनील जोशी,फायर ब्रिगेड के किशन सिंह,उमेश सिंह,प्रकाश पांडे, देवेंद्र गिरी,धीरेंद्र सिंह आदि लोग रहे। क्षेत्रवासियों द्वारा सभासद एवं फायर ब्रिगेड कर्मियों का आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *