अल्मोड़ा-जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल महाकुंभ 2022 में दिनांक 27 नवंबर 2022 को ताइक्वांडो खेल के बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्गो में बालक बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में अंडर 14 आयु वर्ग में मानसी ने सिल्वर मेडल रजत पदक,ललित भाकुनी ने कांस्य पदक पदक ब्रोंज मेडल,करण बिष्ट ने सिल्वर मेडल रजत पदक,अंजलि बिष्ट ने कांस्य पदक प्राप्त किया एवं आदित्य बिष्ट ने गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त किया।स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा के मुख्य प्रशिक्षक व महासचिव कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को कमल जोशी ताइक्वांडो प्रशिक्षक के द्वारा नंदा देवी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।खिलाड़ियों की और प्रशिक्षक की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं देते हुए कमल कुमार बिष्ट ने बताया कि आगामी राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर देकर बच्चों को और अधिक शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार किए जाएगा।सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मानस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू बिष्ट,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी,पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,कांग्रेस जिला अध्यक्ष पीतांबर दत्त पांडे,दीवान सिंह बिष्ट,ललित लटवाल,प्रशिक्षक कमल जोशी सहित अभिभावक एवं खेल प्रेमियों ने विजेताओं को बधाई देकर खुशी व्यक्त की और शुभकामनाएं दी।सभी विजेता प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकैडमी अल्मोड़ा की तरफ से उनकी शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रस्कृत किया जाएगा।यह जाकारी कमल कुमार बिष्ट मुख्य प्रशिक्षक व महासचिव स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोडा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *