अल्मोड़ा-आज ग्राम पंचायत स्यालीधार मे ग्रामीणों के पालतू जानवरों में बढ़ती लम्पी बीमारी को देखते हुये ग्राम प्रधान स्यालीधार पल्लवी देवी की उपस्थिति में ग्रामीणों को मुफ्त दवा पुनः ग्राम पंचायत में वितरित की गई।जिसमें अल्मोड़ा सदर पशु चिकित्सा डॉ. चित्रा जोशी,फार्मसिस्ट महेश तिवारी ने दोनों ग्राम पंचायत स्यालि व फड़का में दवा वितरित की जिसमें जनता का पूर्ण सहयोग मिला।इस अवसर पर विमल कुमार,उप प्रधान हरीश लटवाल,कमल ऐरी,लक्ष्मण लाल, गिरीश बिष्ट,लालू राम,हंसी देवी, जगदीश राम सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहें।
