जैंती-भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन धामदेव जैंती से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा ग्राम कांडे,जैंती,सुनाड़ी,चौखुरी तक इस यात्रा का नारों की गूंज में राज्य एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं पर श्री कुंजवाल ने जोरदार प्रहार किया।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी के नेतृत्व में लाखों लोग इस यात्रा में उमड़कर भाग ले रहे हैं।वर्तमान में महंगाई,बेरोज़गारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था,अग्निवीर योजना पर उन्होंने जमकर सरकार को कोसा।पदयात्रा में यात्रा संयोजक प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान,ब्लाक अध्यक्ष जैंती चन्दन सिंह बिष्ट,जैंती यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह मेहरा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नवीन कोहली,जिला महामंत्री प्रताप राम, प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रेमबल्लभ काण्डपाल,जीत सिंह धानक,पान सिंह बरगली,गंगा सिंह धानक,पुष्टि बल्लभ,मोहन सिंह बोरा,जगदीश धौनी,देव सिंह बरगली,राम सिंह धानक,ग्राम प्रधान कुंज विशन सिंह,आन्नद प्रसाद,लक्ष्मी दत्त,किशोर कुंजवाल,मदन कुंजवाल,करम सिंह, पूर्व अध्यापक हरीश चन्द्र जोशी, आनन्द सिंह कुंजवाल,मोहन सिंह कुंजवाल,गिरीश चन्द्र जोशी, प्रेम सिंह बिष्ट,शेर सिंह बोरा,चन्दन सिंह बोरा, गोविन्द सिंह धानक, दुर्गा मेहता,संजय सिंह कार्की,टीका सिंह कार्की,योगेश मेहरा,भुवन गहरवाल,सुरेश बिष्ट,किशन सिंह नेगी,शंकर भण्डारी,भगत सिंह नगरकोटी,सुन्दर जोशी,कुंवर सिंह नेगी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे। यात्रा प्रातः 10 बजे शहीद स्थल धामदेव से शुरू हुई तथा ग्राम काण्डे,जैंती,सुनाड़ी आदि गांवों से होकर जैंती बाजार पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *