देहरादून-उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गैरसैंण के जाने-माने आंदोलनकारी पूरन सिंह को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति की गैरसैंण जिला शाखा का तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।यह नियुक्ति चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप की अनुशंसा पर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट ने की है।उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।उल्लेखनीय है कि वे राज्य आंदोलन के प्रथम पंक्ति के नेता रहे हैं।इस बीच चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने गैरसैंण के पूर्व विधायक और विधानसभा में डिप्टी स्पीकर रहे अनुसूया प्रसाद मैखुरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वे राज्य आंदोलन की मशाल थे।उनके निधन से राज्य ने जहां एक योग्यतम नेता खो दिया है वही आंदोलनकारियों ने अपनी एक मजबूत आवाज खो दी है।समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट ने भी श्री अनुसूया प्रसाद मैखुरी को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन का एक चमकता सितारा बताते हुए कहा है कि उनके निधन से उत्तराखंड के सीमांत जनपदों की राज्य की राजनीति में एक बड़ी आवाज कमजोर पड़ गई।उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन सिंह ने भी श्री मैखुरी के निधन को राज्य की भारी क्षति बताया है।
