अल्मोड़ा-दिनांक 12.11.2022 को चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना गेट द्वाराहाट में चाहन संख्या मो0सा0 UK01A-3069 को रोककर चैक किया गया,चालक खजान चंन्द्र जोशी पुत्र शंकर दत्त जोशी निवासी ग्राम छतीनाखाल थाना द्वाराहाट को बिना डीएल और बिना हेलमेट के शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर चालक को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।चालक का डाक्टरी मुआईना कर चालान माननीय न्यायालय किया गया है।थाना द्वाराहाट पुलिस द्वारा चैकिग अभियान भी चलाया गया।दिनांक 12.11.2022 को नशा मुक्ति अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा कस्बा द्वाराहाट क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए होटल,ढाबों की चैकिंग की गयी तथा इस दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगो को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी एवम् नशे के रोकथाम की जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *