अल्मोड़ा-नगर व्यापार मंडल द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में आज नगर से लगते हुए ग्रामीण क्षेत्र सरसों में हस्ताक्षर अभियान सरसो की ग्राम प्रधान पिंकी बिष्ट द्वारा चलाया गया जिसमे सभी ग्राम वासियों ने हस्ताक्षर कर कहा कि तहसील को पुनः नगर में ही स्थापित किया जाए और आम जनता और ग्रामीण वासियों के हित को ध्यान में रखा जाए।।क्योंकि नगर से 8 किलोमीटर दूर तहसील जाना बहुत ही खर्चीला और समय लेने वाला फैसला है जिसमें आम जनमानस के हितों को दरकिनार किया गया है।हस्ताक्षर अभियान में कमल बिष्ट,शिवराज बिष्ट,पूर्व प्रधान नवीन बिष्ट,प्रधान पिंकी बिष्ट,नितिन बिष्ट,हिम्मत सिंह, भागवत अधिकारी,राजेंद्र सिंह,नवीन बिष्ट,कैलाश सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट,मोहन सिंह बिष्ट,मनोज सिंह बिष्ट,गीता देवी,बच्ची सिंह बिष्ट,बसंती बिष्ट,वंदना सिंह बिष्ट आदि के ग्रामीण वासियों ने अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *