जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुभाष पाण्डेय ने शुक्रवार को जागेश्वर विधानसभा के पपोली गांव में आयोजित कार्यक्रम व बैठक में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर गांव की छात्रा पूजा जो कि राज्य स्तरीय ऐथीलीट आठ सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही एवम् राज्य स्तरीय बालीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने वाले दीपक गैडा को सम्मानित कर बधाईयां दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रताप गैडा,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज पंत,क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर पपोला,गोपाल सिंह,मंडल मंत्री लाल सिह,दलीप सिंह,डिकर सिंह,राम सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।इसके अलावा शनिवार को श्री पाण्डे ने जागेश्वर विधानसभा के धौलादेवी व लमगडा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के विवाह समारोहों एवं अन्य सुख दुख के कार्यों में शामिल होकर स्थानीय जनता से मुलाकात कर स्थानीय सम्स्याओं पर चर्चा की व समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से वार्ता की।इस अवसर पर उनके साथ में ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल सहित मंडल पदाधिकारी गण व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।