दिल्ली-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयराम संस्थाओं के मुख्य अधिष्ठाता व संत ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी आज कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से मिले व उनके अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी।ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे से कांग्रेस का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन तीर्थ नगरी हरिद्वार में पवित्र गंगा के तट पर आयोजित करने का प्रस्ताव भी कांग्रेस अध्यक्ष के सम्मुख रखा व कहा कि इससे पहले भी हरिद्वार में सफलतापूर्वक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन हो चुका है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे व जल्द ही मां गंगा के दर्शन करने हरिद्वार का दौरा करेंगे।उन्होंने उत्तराखंड की जनता के प्रति विशेष सम्मान जताते हुए कहा कि वे उत्तराखंड के लोगों की बहादुरी और ईमानदारी के कायल हैं और उन सब लोगों का कांग्रेस को मजबूत करने में सहयोग दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *