रानीखेत-आज दिनाँक 5/11/2022 को टी0आर0 वर्मा सीओ रानीखेत द्वारा थाना रानीखेत में सर्किल के थाना रानीखेत,द्वाराहाट,चौखुटिया व भतरौजखान के समस्त विवेचकों का आदेश कक्ष लिया गया।समस्त विवेचकों को समय से विवेचना निस्तारण करने के सम्बन्ध में हिदायत दी गयी व थानों में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रो,न्यायालय से प्राप्त होने वाले सम्मन वारंटों व चरित्र सत्यापनों को समय से निस्तारण करने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए गए व आपरेशन चक्रव्यूह के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, थाने में आये फरियादी की शिकायत सुनने शालीनता से व्यवहार करने थाने में नियुक्त कर्मचारी की समस्या सुनने के तथा मृदुभाषी व्यवहार करने के सम्बंध में बताया।बालिका कॉलेज के आस-पास पुलिस गश्त व नशे की शिकायत प्राप्त होने पर आवश्यक कार्यवाही करने की हिदायत दी व न्यायालय में लंबित वादों की प्रभावी पैरवी न्यायालय से प्राप्त वारंटों व सम्मन आदि की समय से शत प्रतिशत तामीली की हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *