पिथौरागढ़-आज कांंग्रेस पार्टी पिथौरागढ़ द्वारा नरेन्द्र मोदी एवम् भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में स्टेशन में एकत्रित कांंग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों एवम् रसोई गैस तथा रोजमर्रा सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि देश में जबसे भाजपा सरकार काबिज हुई है तबसे लोगों को हर वस्तु के लिए महंगी कीमतें देनी पढ़ रही हैं।पेट्रोल डीजल के बेतहाशा बढ़ते दाम लोगों को लगातार परेशान करने का काम कर रहे हैं।जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा आम जनता पर अंग्रेजों से भी ज्यादा कर लगाये जा रहे हैं।यूथ कांंग्रेस अध्यक्ष ऋषेन्द्र महर व महामंत्री त्रिलोक बिष्ट ने कहा कि 2014 से पहले जब भी पेट्रोल,डीजल या रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में एक भी रूपया बढ़ता था तो भाजपा के नेता सड़कों पर सिलेण्डर लेकर आ जाते थे और आज जब रोज मूल्यों में बढ़ोत्तरी की जा रही है तो वह नौटंकीबाज गायब हैं।वरिष्ठ कांंग्रेसी गजेन्द्र मेहता व उपाध्यक्ष योगेश नगरकोटी ने कहा कि आज आलू,प्याज,टमाटर गरीबों के चूल्हे से गायब हो रहे हैं।आलू से सोना बनाने की सोच को शायद मोदी सरकार साकार करने में लगी है।वक्ताओं द्वारा नरेन्द्र मोदी को गरीब विरोधी करार दिया गया।प्रदर्शन में हिमांशु ओझा,रहीम कुरैशी,कैलाश जोशी,कुन्डल महर,कमलेश कसन्याल, जावेद खान,शंकर खड़ायत,हीरा बिष्ट, दिनेश बिष्ट,यशु लुण्डी,हर्षवर्धन वर्मा,बाब कन्याल,विजय कुमार,कार्तिक खर्कवाल,खीमराज जोशी,मोनू प्रधान,रोहन सौन,जगदीश शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी सहित अनेकों कांंग्रेसजन शामिल रहे।
