अल्मोड़ा-यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों,बिना हैल्मेट टू व्हीलर चलाने वालों,रैश ड्राईविंग करने वालों पर इंटरसैप्टर टीम कड़ी कार्यवाही कर रही है।आज प्रधान डाकघर के ऊपर इंटरसैप्टर टीम ने चैकिंग अभियान चलाया तथा बिना हैलमेट टू व्हीलर चलाने वाले,रैश ड्राईविंग करने वालों पर चालानी कार्यवाही की।विदित हो कि विगत काफी समय से यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने में इंटरसैप्टर अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।इंटरसैप्टर टीम में प्रभारी जीवन सामंत,एस आई सुमित पाण्डे, ललित बिष्ट,सुनील कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *