अल्मोड़ा-कल दिनाँक 30/10/2022 को भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा रन फार युनिटी का आयोजन किया जा रहा है।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में उक्त दौड़ दिनाँक 30/10/2022 को समय प्रातः 7 बजे नगर के रघुनाथ सिटी मॉल से प्रारम्भ होकर पुलिस लाईन अल्मोड़ा के परेड मैदान पर सम्पन्न होगी।अल्मोड़ा पुलिस का जनपद वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में रन फार यूनिटी कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उक्त आयोजन को सफल बनायें तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि को साकार बनाने में जनपद पुलिस का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *