अल्मोड़ा-कनिष्का भंडारी के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी कि कनिष्का भंडारी ने अंतर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।पिथौरागढ़ में दिनांक 20 अक्टूबर 2022 से दिनांक 21 अक्टूबर 2022 तक एलएसएम कॉलेज पिथौरागढ़ में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में कनिष्का भंडारी ने अपने भार वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।उनके चयन पर एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, कुलपति एनएस भंडारी,विधायक मनोज तिवारी,गिरीश मल्होत्रा,कुंदन लटवाल,ललित लटवाल,रणजीत सिंह भंडारी,कैलाश शर्मा,दर्शन रावत,श्रीमती मंजू बिष्ट,कमल कुमार बिष्ट सहित खेल प्रेमियों आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।आगामी माह में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता जो कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में आयोजित होगी में कनिष्का प्रतिभाग करेंगी।कनिष्का भंडारी वर्तमान में एसएसजे विश्वविद्यालय से योग में एम ए की छात्रा है और पूर्व में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर्णिम सफलता अर्जित कर अपने प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व व प्रशिक्षण में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य और राष्ट्र को समर्पित अपने खेल के प्रति कड़ी मेहनत,लगन से निरंतर और बड़ी सफलताओं के लिए प्रयासरत है।पूर्व में राज्य के तिलु रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी है।
