अल्मोड़ा-जाख तिवारी की पूर्व प्रधान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता,महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊँ संयोजिका सामाजिक कार्यकर्ता नर्मदा तिवारी के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।वक्ताओं ने कहा कि स्व० नर्मदा तिवारी पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता थी और जनता के बीच काफी प्रसिद्ध थी। श्रीमती तिवारी ने जागेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।श्रीमती नर्मदा तिवारी का निधन भाजपा के लिए एक बड़ा झटका है।भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुख की घड़ी में स्व० नर्मदा तिवारी के परिवार के साथ खड़ा है और भगवान से उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करता है और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सांसद अजय टम्टा,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,राज्य मंत्री श्रीमती रेखा आर्या,द्वाराहाट विधायक महेश नेगी,अल्मोड़ा बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, सुभाष पांडे,गौरव पाण्डे,जिला महामंत्री महेश नयाल,प्रेम शर्मा,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,महिपाल बिष्ट,नरेन्द्र प्रसाद,विपिन भट्ट,मनोज जोशी, दीपक वर्मा,दीप्ति सोनकर,चन्दन लटवाल,राहुल वोहरा,राहुल खोलिया, कैलाश गुरूरानी,संजय साह रिक्खू, रमेश बहुगुणा,गिरीश खोलिया,बालम कपकोटी,हरीश कनवाल,सुनील बिष्ट, कैलाश नाथ गोस्वामी,ललित मेहता, रोहित साह,निर्मला जोशी,राधिका जोशी,किरन पंत,इन्दु प्रभा जोशी, विद्या बिष्ट,मीना भैसोड़ा,धर्मवीर आर्या,लीला बोरा,पूनम पालीवाल, रेखा आर्या आदि लोग शामिल रहे।