अल्मोड़ा-यहां कचहरी बाजार के जाने माने शोरूम प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से फिर दीपावली में उत्पादों में भारी छूट की घोषणा कर दी गयी हैं। दीपावली में विभिन्न ब्राण्ड के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर ग्राहकों को खरीददारी में धमाकेदार ऑफर भी दिए जा रहे हैं।विभिन्न उत्पादों में दामों में भारी छूट के साथ निश्चित उपहार भी तय किए गए हैं।ग्राहकों को विभिन्न उत्पादों में लक्की ड्रॉ की सुविधा भी दी गई है।इन ऑफरों को देखते हुए ग्राहकों की प्रतिष्ठान में आवाजाही तेज हो गई है।यहां सेमसंग,वर्लपूल, बीपीएल और एलजी जैसे लोकप्रिय कंपनियों के आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की लंबी श्रृंखला एक छत के नीचे ग्राहकों को उपलब्ध कराई गई है। प्रतिष्ठान के संचालक और प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रकाश रावत स्वयं ग्राहकों को इन उत्पादों को चलाने,रखरखाव करने और उनके परिवार की जरूरतों के अनुसार चयन करने के गुर भी बताते हैं।इसके साथ ही ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर भी दिए गए हैं।इस बार फ्रिज,टीवी,म्यूजिक सिस्टम, ओवन,वाशिंग मशीन सहित अनेक इलेक्ट्रॉनिक आइटमों में भारी छूट और उपहारों के अवसर ने खासकर ग्रहणियों को सुनहरा अवसर दिया है। प्रकाश रावत ने ग्राहकों से ऑनलाईन खरीदारी के स्थान पर बाजार से खरीदारी को प्रोत्साहित कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़़ करने में सहयोग करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *