अल्मोड़ा-आज दिनांक 16-10-22 को स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा में मिस मैश सेल का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी,यूसीडीएफ उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी,नगर पालिका सभासद मनोज जोशी उपस्थित रहे।इस आयोजन में बच्चों तथा उनके माता पिता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।बच्चों ने विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प वस्तुओं,ऊनी वस्त्र,अचार,नमकीन,पहाड़ी नमक आदि स्वनिर्मित सामग्री का निर्माण किया तथा उसे सेल किया।बच्चों के लिए यह मिस मैश सेल काफी मनोरंजन तथा उत्साह पूर्ण रही।इस मिस मैश सेल का आयोजन स्प्रिंग डेल्स की प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोहनलाल के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।
