अल्मोडा़-भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा नगर मंडल अल्मोड़ा में गोविंद सिंह पिलख्वाल को उत्तराखंड टी बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चौहानपाटा में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि गोविंद सिंह पिलख्वाल को उपाध्यक्ष बनाए जाने से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए चाय बागानों की संभावना को बल मिला है तथा पुराने चाय बागानों को और विकसित करने का सुनहरा अवसर मिला है।इससे चाय बागान के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर व पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने का भी प्रयास होगा।इस अवसर पर उपस्थित ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में चाय बागान की अपार संभावनाएं हैं इसका लाभ उत्तराखंड को प्राप्त होगा।गोविंद सिंह पिलख्वाल को उपाध्यक्ष बनने पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने बधाई प्रेषित की है।चौहानपाटा में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिष्ट,नगर महामंत्री सभासद मनोज जोशी,सभासद अमित साह मोनू,धर्मेन्द्र बिष्ट,लोकेश कालाकोटी,डॉक्टर एन डी कांडपाल, देवेंद्र सत्यपाल,सुनील जोशी,राजीव गुरुरानी,मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, ललित मेहता,प्रकाश बिष्ट,कृष्ण बहादुर सिंह,संदीप श्रीवास्तव,आनन्द कनवाल,गिरीश खोलिया,शरद गुरुरानी,ललित भाकुनी,भुवन वर्मा,किशन सिंह बिष्ट,रमेश मेर,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह,पवन शाह,कंचन कुमार, रमेश लाल,मुकुल कुमार,पीयूष कुमार, मोहित कपकोटी,राजेंद्र टम्टा,आशीष गुरुरानी,बालकृष्ण जोशी,कमल नेगी, रमेश कांडपाल,ललित भाकुनी,पीसी रावत,वीरेंद्र जीना,रमेश भाकुनी,ललित कांडपाल,आशुतोष भट्ट,मदन बिष्ट, दीवान सिंह फर्त्याल,प्रकाश बिष्ट,गौरव किशोर,रोहित पांडे,दीपक डालाकोटी,पारस कांडपाल,दिव्यांशु बिष्ट,रविंद्र रावत,भास्कर जोशी,दीपक भंडारी,पंकज,जितेंद्र,चुफाल,सौरभ पांडे,भानु,रक्षित पांडे,कनक पंत,राजेन्द्र जोशी,कमल अधिकारी,भानु अधिकारी,बलवंत रौतेला,रोहित भोज,कमल जोशी, कमल बिष्ट,पूरन सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
