अल्मोड़ा-महिला थाना अल्मोड़ा में युवती से छेड़छाड़ के सम्बंध मे आरोपी गोपाल चंद्र तिवारी के विरूद्ध अभियोग दर्ज हुआ था,जिसमे विवेचक/ थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल द्वारा पीड़िता के धारा 161 व 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 354 (क)/376 भादवि की बढ़ोतरी की गयी।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सीओ आँपरेशन व थानाध्यक्ष महिला थाना को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।सुश्री ओशीन जोशी सीओ ऑपरेशन द्वारा थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल के नेतृत्व मे टीम गठित कर आरोपी की अविलम्ब गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।विवेचक/थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल व गठित टीम द्वारा नामजद वांछित आरोपी गोपाल चन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी हेतु उसके निवास पर दबिश देकर दिनांक 14.10.2022 को गिरफ्तार करते हुए पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम गोपाल चन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी उम्र-44 वर्ष पुत्र स्व०गिरीश चन्द्र तिवारी निवासी लक्ष्मी निवास पूर्वी पोखरखाली जनपद अल्मोड़ा है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष महिला थाना बरखा कन्याल,कानि० त्रिलोक सिंह चौकी एनटीडी,कानि० सूरज प्रकाश, चौकी एनटीडी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *