अल्मोड़ा-मुख्य कोषाधिकारी हेमेन्द्र प्रकाश गंगावार ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले कतिपय व्यक्ति अपने को कोषागार का अधिकारी/कर्मचारी बताकर पेंशनर/व्यक्ति से जीवन प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में पेंशन डाटा मॉग रहे है।उन्होंने अवगत कराया कि कोषागार से किसी भी पेंशनर से फोन के माध्यम से कोई भी डाटा नहीं मॉगा जाता है,यदि किसी भी पेंशनर के पास इस प्रकार की काल प्राप्त हो रही हो तो किसी से अपना डाटा साझा ना करें और इस प्रकार की फ्राड काल से सतर्क रहें तथा इसकी सूचना सम्बन्धित कोषागार या साइबर थाने को दें।उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पेंशनर अपना जीवन प्रमाण पत्र राज्य के किसी भी कोषागार/उपकोषागार में स्वयं उपस्थित होकर या जनसेवा केन्द्र में ई-जीवन प्रमाण के माध्यम से जमा कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *