बागेश्वर-आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बागेश्वर इकाई द्वारा 11,12 व 13 दिसम्बर को होने वाले 21 वे प्रान्तीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन किया गया जो कि पिथौरागढ़ में होना है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर में 21वे प्रान्त अधिवेशन का पोस्टर विमोचन करते हुए यह जानकारियां दी गई।जिला संगठन मंत्री शिवम पांडे ने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के नियमों की गाइडलाइन का पालन करते हुए अधिवेशन संपन्न होगा। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वर्षभर की गतिविधियां एवं आगामी कार्यक्रमों की रचना योजना बनाई जाएगी।जिसमें संख्या लगभग एक सौ रहेगी।बागेश्वर जिले से पांच कार्यकर्ता प्रान्त अधिवेशन में रहेंगे। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में अध्यक्ष सौरभ जोशी,आशीष कुमार,विजय कुमार,दीप्ति पांडे,कविता,ऊमा,प्रियंका आदि शामिल रहे।
