लमगड़ा-आज लमगड़ा ब्लॉक के शिल्पड़ ग्राम सभा में युवक मंगल दल का प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख विक्रम बगडवाल,विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, पूर्व प्रभारी युवा मोर्चा गौरव पाण्डे, राजेंद्र बिष्ट,मंडल मंत्री हरीश सिजवाली,मंडल उपाध्यक्ष केशव राम,तारा दत्त,प्रकाश आर्य,कुंदन सिंह, बची सिंह सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख लमगड़ा विक्रम बगडवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों को राज्य सरकार व ब्लाक सम्बंधित कार्यो से अवगत कराया।
