अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर गैस गोदाम के पास एक अनजान व्यक्ति रोड से नीचे की तरफ को गिर पड़ा।जिसकी सूचना लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को दी।जिसके बाद तत्काल 112 हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों के साथ निकाल कर के 108 के माध्यम से बेस चिकित्सालय पहुंचाया।जिसमें 112 की एच.सी.पी गीता आर्य,कांस्टेबल भरत सिंह,होमगार्ड मनीष सिंह, स्थानीय लोगों में हेमंत पांडे,राजू भाकुनी,विक्रम साह,महेंद्र नयाल ,दीपक रौतेला आदि लोग सम्मिलित थे।लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह (मोनू) ने पुलिस विभाग का और स्थानीय लोगों का बहुत आभार जताया है कि उनके प्रयासों से उक्ति व्यक्ति की जान बचाने में वे लोग कामयाब रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *