अल्मोडा़-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बन रहे कोविड सेंटर का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।प्रशासन एवं छात्रसंघ की वार्ता विफल होने के बाद आज 21 वे दिन भी छात्रसंघ के पदाधिकारी,समस्त छात्र नेता धरने में बैठे रहे।इस अवसर पर छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी ने कहा कि जिस प्रकार महाविद्यालय में परीक्षा प्रवेश एवं अन्य गतिविधियां संचालित है एवं भविष्य में कॉलेज खुलने की पूर्ण संभावना है ऐसी स्थिति से अवगत होने के बाद भी जिला प्रशासन जबरन महाविद्यालय में कोविड सेंटर बना रहा है जिससे कि छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी खतरा उत्पन्न हो सकता है।जिले में अन्य कई स्थानों पर आइसोलेशन फैसिलिटी हेतु खाली भवन होने के बावजूद भी जिला प्रशासन महा विद्यालय भवनों का अधिग्रहण कर कोविड सेंटर बनाने की धुन पर आमादा है।धरने में आज छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी,अर्जुन थापा,आशीष कुमार,दीपक थापा,गुंजन कठायत,लता,पूनम बिष्ट,करिश्मा,कंचन बिष्ट आदि बैठे।
