अल्मोड़ा-सोमवार को दूंगाधारा में सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या में एक से एक बढ़कर कार्यक्रम नृत्य,भजन,कीर्तन और शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।जबरदस्त भीड़ ने कलाकारों का तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया।आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती निरंजना पांडे पूर्व प्रधानाध्यापक मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा और विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,श्रीमती मंजू बिष्ट प्रधानाचार्य मानस‌ पब्लिक स्कूल, कुमारी ज्योति सतवाल संगीतज्ञ एवं अध्यापिका‌,अतिथि गणों में श्रीमती नीमा नगरकोटी,श्रीमती राधा राजपूत,हेमंत रावत,हिमांशु शाह,दीपक कांत पांडे,श्रीमती रंजना भंडारीआदि रहे।दुर्गा महोत्सव 2022 आयोजन समिति के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने मुख्य अतिथि श्रीमती निरंजना पांडे को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।कनिष्का भंडारी तिलु रौतेली पुरुस्कार विजेता ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि श्रीमती शोभा जोशी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष को श्रीमती राधा राजपूत ने बैज लगाकर स्वागत सत्कार किया।कोषाध्यक्ष भुवन चन्द्र त्रिपाठी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।लोक गायिका और भजन कीर्तन की सुंदर प्रस्तुति संगीतज्ञ कुमारी ज्योति सतवास और उनकी टीम के द्वारा एक से एक बढ़कर कीर्तन भजन और लोकगीत गाकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया और श्रद्धालुओं और भक्तजन सहित उपस्थित सभी लोग झूम उठे।अंतिम प्रस्तुति उन्होंने झौडा देकर अपनी प्रस्तुति का समापन किया।आयोजन मंडली दुर्गा महोत्सव के संयोजक कमल कुमार बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया । मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं,विवेकानन्द बालिका इंटर कॉलेज जीवन धाम,एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा,एसएसजे केंपस अल्मोड़ा,सरस्वती शिशु मंदिर अल्मोड़ा,सैंट अग्नेस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी।मंच का संचालन कनिष्का शिराड़ी व प्रज्ञा कठायत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।दोनों छात्राएं मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में अध्ययनरत है।विशिष्ट अतिथि श्रीमती मंजू बिष्ट, श्रीमती शोभा जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष ने प्रतिभावान कलाकारों को उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए मंच से प्रतीक चिन्ह और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।साथ ही मुख्य अतिथि श्रीमती निरंजना पांडे पूर्व प्रधानाचार्य मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम आयोजित किया।सुंदर प्रस्तुति देने वाले बच्चों की प्रस्तुतियों के लिए प्रशंसा करते हुए आयोजन समिति को बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान मानस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने ताइक्वांडो एवं योग का सुंदर प्रदर्शन किया।आयोजन समिति दुर्गा महोत्सव 2022 व विकास समिति दूंगाधारा अल्मोड़ा के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट वरिष्ठ अधिवक्ता ने सब को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया‌।भुवन चंद्र त्रिपाठी कोषाध्यक्ष कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा ने भजन की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की और समिति की तरफ से सब का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *