अल्मोड़ा-मां नंदा सुनंदा महिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरन पन्त ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया कि संस्था द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर शुक्रवार को सायं 6 बजे से रैमजे इंटर कॉलेज के प्रांगण में माता की चौकी एवं कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण झांकी का कार्यक्रम होगा तथा इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक कलाकार श्रीमती माया उपाध्याय द्वारा माता के भजन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समस्त राजनैतिक संगठनों,सामाजिक संगठनों,पत्रकार बन्धुओं एवं अल्मोड़ा की बुद्धिजीवी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
