रूड़की-अनुश्रुति एकेडमी फार द डेफ आई आई टी रूड़की में हुए सेमिनार में कुशवाहा ईएनटी केयर एंड डाइग्नोस्टिक सेंटर,हल्द्वानी के ऑडियोलॉजिस्ट अमित मौर्या ने अपने विचार रखे।अपने सम्बोधन में श्री मौर्या ने कहा कि हमारा एक छोटा सा प्रयास उन हजारों लोगों की जिन्दगी में उजाले की किरन लेकर आ सकता है जो किन्हीं कारणों से अपने सुनने की क्षमता खो बैठे हैं।उन्होंने कहा कि हमारे एक छोटे से प्रयास से यदि हमारे आस पास के उन लोगों का जीवन बदल सकता है जिन्हें सुनने में परेशानी होती है तो इससे बढ़कर कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि हम समाज में लोगों को जनजागरूकता के माध्यम से बताएं कि इस समस्या का समाधान है।हेयरिंग एंड(कान की मशीन) लगाने से उन लोगों की परेशानी काफी हद तक कम की जा सकती है जिन्हें सुनने में कठिनाई होती है।हमारा एक छोटा सा प्रयास उन हजारों लोगों का जीवन बदल सकता है जो कम सुनने के कारण दैनिक ज़िन्दगी में कठिनाईयों का सामना करते हैं।श्री मौर्या ने कहा कि हजारों लोग आज भी ऐसे हैं जिन्हें सुनने में काफी परेशानी होती है।लेकिन जानकारी के अभाव में वे आज भी ऐसे ही अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और कहीं ना कहीं अवसाद की ओर भी जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को सुनाई ना देने के कारण जहां एक ओर दैनिक जीवन में अनेकों कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर उनका आत्मविश्वास भी डगमगाता रहता है।उन्होंने कहा कि यदि हम जितना सम्भव हो सके अपने आस पास के ऐसे लोगों को बताएं कि हेयरिंग एंड(कान की मशीन) लगाने से उनकी समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं।यदि हम ऐसा कर पाने में सफल होते हैं तो हमारा यह छोटा सा प्रयास ऐसे कई लोगों की जिन्दगी बदल सकता है।श्री मौर्या ने कहा कि हम चाहे अकेले बहुत थोड़ा कर पाएं लेकिन यदि हम सब साथ मिलकर इस कार्य को आगे बढ़ाते हैं तो निश्चित रूप से हम उन हजारों लोगों की जिन्दगी बदल सकते हैं जो कान ना सुन पाने के कारण दैनिक जीवन में प्रतिदिन अनेकों समस्याओं का सामना करते हैं।उन्होंने कहा कि कान ना सुनना कोई बड़ी समस्या नहीं है।बड़ी समस्या है लोगों में जानकारी का अभाव होना। यदि हम उन सभी लोगों तक यह संदेश पहुंचा सके कि हेयरिंग एंड से इस समस्या का समाधान हो सकता है तो निश्चित रूप से समाज की सच्चे अर्थों में सेवा करना होगा।श्री अमित मौर्या द्वारा संचालित श्रवण शक्ति ट्रस्ट की तरफ से हियरिंग ऐड के अत्यधिक इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए अकादेमी के बच्चों को निशुल्क हियरिंग ऐड बैटरी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *