जागेश्वर-विगत रात्रि लगभग 12:30 बजे बोलेरो गाड़ी संख्या Uk01TA3416 नयासंगोली से बास्टा जाने वाले निर्माणाधीन मोटरमार्ग से गिरकर थुवासभल कुंज कुमाऊं मोटर मार्ग पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें चालक सहित चार लोग सवार थे।इस दुर्घटना में कुन्दन सिंह कुंजवाल पुत्र दान सिंह निवासी कुंज एवम् राजेन्द्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी बाराकोट की मृत्यु हो गयी तथा चालक उमेश जोशी पुत्र कमलाकान्त निवासी विराण व हरनाथ ग्राम सूरी घायल हो गये।उक्त दुर्घटना पर जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतक परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।शोक व्यक्त करने वालों में विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल,जैंती ब्लाक अध्यक्ष गिरीश जोशी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नवीन कोहली,किशोर कुंजवाल,रमेश बिष्ट, गिरीश बर्गली,चंदन बिष्ट, दीवान सतवाल आदि शामिल रहे।