अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाने के लिए यातायात निरीक्षक व इंटरसेप्टर प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं।इस निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है,लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाने के लिए अपील की जा रही है।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की लक्ष्मेश्वर सभासद अमित शाह द्वारा सोशल मीडिया में वीडियो के माध्यम से प्रशंसा की गई है और साथ ही लोगों से अल्मोड़ा पुलिस का साथ देने की अपील की गई है।
