अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा, मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एकेडमी अल्मोड़ा के संयुक्त प्रयास से दूंगाधारा मोहल्ले, रामलीला मैदान के आसपास रास्ते, नालियों की साफ सफाई की गई।मानस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक व कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोडा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में आज सफाई अभियान चलाया गया।प्रातः काल 7:30 बजे से सफाई अभियान में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,मानस पब्लिक स्कूल दूंगा धारा अल्मोड़ा के छात्र/छात्राओं, ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपना संयुक्त योगदान दिया।जिसमे कमल कुमार बिष्ट,प्रभात कुमार जोशी,अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट,प्रज्ञा कठायत,सिद्धि जोशी,वर्षा मेहता,अरनव सम्राट बिष्ट,अरव बिष्ट,अनु कुमारी,अंशिका बिष्ट,अर्णव मोल्फा,रक्षित चौहान,हिमांशी भैंसोड़ा,कृतिका भैसोड़ा,श्रीमती मंजू बिष्ट,ललित मोहन गैड़ा,मयंक गैड़ा,कनिष्का सिराड़ी,विभोर पंत आदि शामिल रहे।
समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने कहा साफ सफाई अभियान के आधार पर आम जन जन में जागृति लाने के साथ-साथ साफ सफाई के प्रति सजग और सचेत रहने की कल्पना और प्रतिबद्धता के साथ जीवन को उच्चतम शैली के साथ जीना हमारा मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।जिससे पर्यावरण स्वच्छ रहें। हम अपने संस्कार और आदर्श के साथ अच्छी आदतों के साथ समाज में आपसी प्रेम की शान जगत कल्याण की भावना रखते हुए जीवन में उच्चतम मूल्यों को हासिल करना मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी का आभार जताया और इस अभियान से जुड़ने और योगदान देने के लिए सब की सराहना करते हुए आगे भविष्य में और वृहद स्तर पर कार्य करने की बात कही।
