अल्मोड़ा-आज दिनांक 17 सितंबर विश्वकर्मा जयन्ती के शुभ अवसर पर मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती मंजू बिष्ट,प्रबंधक कमल कुमार बिष्ट की पुत्री अवनि बिष्ट के जन्म दिवस के अवसर पर उन्होंने माता पिता के साथ पूजा अर्चना कर वृक्षारोपण व सफाई अभियान का संदेश देकर पांच हजार रुपये दान स्वरूप कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के कोषाध्यक्ष भुवन चंद त्रिपाठी व पांच हजार रुपये दान स्वरूप लेप्रोसी पुर्नवास केंद्र बलढोटी अल्मोड़ा को देने की घोषणा के साथ ही पूजा अर्चना करते हुए जगत कल्याण की कामना की।अवनि बिष्ट मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में कक्षा 6 की छात्रा है।ज्ञातव्य हो कि अवनि बिष्ट द्वारा अपना जन्म दिवस हमेशा माता पिता के साथ वृक्षारोपण,सफाई अभियान एवं दान कर मनाया जाता है।
