अल्मोड़ा-आज अल्मोड़ा शहर वासियों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रदीप राय से विगत दिनों पांडे खोला में डंपर की चपेट में आने से हुई बालक की मौत के विषय में एक शिष्ट मंडल मुलाकात के लिए पहुंचा।जिसमें शिष्ट मंडल द्वारा बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष जांच की मांग की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच बिल्कुल निष्पक्ष रुप से की जाएगी और दोषियों के ऊपर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।वार्ता करने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह,पूर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष भैरव गोस्वामी,लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह(मोनू),व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रत्येश पांडे,उपसचिव अमन नज्जौन,दिनेश पांडे,पीड़ित परिवार के दीवान गौनी, प्रकाश जोशी,कपिल मल्होत्रा,कृपाल सिंह,विमल साही,गोविंद मटेला,हरीश सिंह,विनीता साह,सावन,पूरन सिंह बिष्ट,प्रभा कनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
