अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एसओजी टीम एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस टीम द्वारा नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर ताबड़तोड़ गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।दिनांक 15/09/2022 को तिलक राम वर्मा सीओ रानीखेत के नेतृत्व में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस सहायता केन्द्र मोहान पर मरचुला की तरफ से आ रहे वाहन संख्या- UK-06 AA-5336 स्वीफ्ट डिजायर कार को रोका गया,जिसमें दो व्यक्ति सवार थे,कार को चैक करने पर तीन कट्टो में 39.320 किग्रा गांजा बरामद हुआ।उपरोक्त दोनों व्यक्तियों को गांजा परिवहन करने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दोनों आरोपी गांजा मरचुला क्षेत्र से अधिक दामों में बेचकर अधिक धन कमाने के लिए रामनगर तराई क्षेत्र को ले जा रहे थे।गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम तरसेम सिंह पुत्र स्व० धरम सिंह निवासी बिशनपुर पो0 बेलपड़ाव थाना कालाढुगी जिला नैनीताल व जीवन आर्या पुत्र गोपाल राम निवासी रतनपुर,पो० बेलपड़ाव थाना थाना कालाढुगी जिला नैनीताल हैं।कुल बरामदगी में 39.320 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी कीमत 5,89,800 रुपये लगभग है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष निरीक्षक संजय पाठक थाना भतरौजखान,कानि०अरविन्द सिंह थाना भतरौजखान,कानि० संदीप सिंह थाना भतरौजखान,कानि० जितेन्द्र सिंह थाना भतरौजखान,कानि० चालक प्रकाश सिंह थाना भतरौजखान शामिल रहे।
