अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नशे में वाहन चलाने/ओवर स्पीड/ओवर लोड व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है।दिनांक 14 .09 .2022 को थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी व पुलिस बल द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान भैसड़गाँव रोड पर वाहन संख्या- UK01TA-4307 स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर चैक किया गया,चालक भूपाल सिंह निवासी ग्राम खर्कवाल गांव थाना सोमेश्वर अल्मोड़ा शराब के नशे मे वाहन चलाता पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर कार को सीज किया गया।उपरोक्त कार में सवार 1 अन्य व्यक्ति हरीश राम निवासी सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा भी शराब के नशे में शोर-शराबा करता पाया गया, जिसे उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *