अल्मोड़ा-मां नंदा देवी मेले मे एक नन्हा बालक भीड़ में अपनी माँ से बिछड़ गया था,काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिला माँ द्वारा बच्चे के खो जाने की सूचना मेला पुलिस को दी गई।मेला प्रभारी संजय जोशी द्वारा मेला ड्यूटी में तैनात पीएसी कानि० आनन्द सिंह नयाल व कानि०दीप चन्द्र आर्या को मासूम बालक को शीघ्र तलाश करने के लिए निर्देशित किया, पुलिस कर्मियों द्वारा लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाकर शीघ्र ही नन्हे बालक को खोजकर सकुशल उसकी माँ के सुपुर्द किया गया। बालक की माँ व प्रत्यक्षदर्शियों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *