अल्मोड़ा-योगनिलयं एकेडमी के नन्हे योग साधकों का चयन राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में हुआ है।ये सभी अक्टूबर माह में राज्य योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिनमें यथार्थ जोशी,दिवस जोशी,राजश्री जोशी,दिशा जोशी,प्रार्थना सनवाल,कामाक्षी सनवाल,अवनि बिष्ट,रुद्रांशी,तेजस्विनी बिष्ट,यशवर्धन जैड़ा,नविका जैड़ा,निकिता लमगड़िया,हितेश बिष्ट,धीरज बिनोली,सुंदर सिंह बोरा,निकिता गुरुरानी,गरिमा फर्त्याल,हिमांशु परगाई शामिल हैं।योग संस्था के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट,निर्देशक डॉ०प्रेम प्रकाश पांडे,सदस्य कमल कुमार बिष्ट, रूप सिंह बिष्ट,श्रीमती माया भोज, श्रीमती तुलसी सिराडी,मनोहर सिंह नेगी,देवानंद सरस्वती,कमलेश मिश्रा, हेम खुल्बे,दीपिका गोस्वामी,दीपचंद बिष्ट,मंजू जोशी,खजान जोशी,कमल जोशी,धारा बल्लभ पांडे,अभिभावक गण,वरिष्ठ अधिवक्ता दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश बिष्ट,अध्यक्ष ललित लटवाल,कुंदन कुमार बिष्ट, विधायक मनोज तिवारी,महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा श्रीमती गीता मेहरा,गिरिश मल्होत्रा ने सभी योग साधकों को हार्दिक बधाई एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु मंगल कामना दी।कमल कुमार बिष्ट ने बताया सभी चयनित योग खिलाड़ी आगामी माह अक्टूबर मे अपने-अपने आयु वर्ग के हिसाब से चयनित शैली( स्टाइल) में ट्रेडिशनल योगासन, पेयर योगासन,रिदमिक योगा आसन, और आर्टिस्टिक योगा आसन में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
