अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों/यातायात निरीक्षक/इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से/नाबालिग द्वारा वाहन चलाने/रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं।दिनांक 03/09/2022 को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का० उमेश चंद ,का० ललित बिष्ट द्वारा करबला के पास मोटरसाइकिल पल्सर 220 वाहन संख्या UK01A7896 को रोक कर चैक किया गया तो पाया कि एक नाबालिग वाहन चालक चला रहा था नाबालिग चालक की उम्र 15 वर्ष (आधार कार्ड के अनुसार) होना पाया गया।मौके पर नाबालिग वाहन चालक के पिता कृष्ण कुमार पुत्र स्व० शिवचरण निवासी राजपुरा अल्मोड़ा को बुला कर नाबालिक को उनके सुपुर्द किया गया तथा नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 25000/रु का चालान कर वाहन को सीज किया गया तथा अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *