अल्मोड़ा-दिनांक 02/09/2022 को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में आकर सौरभ नगरकोटी द्वारा उनके घर में घुसकर उनकी पुत्री का हाथ पकड़कर खींचतानी करना,तेजाब डालने की धमकी देना,गाली-गलौच कर,जान से मारने की धमकी देना सम्बन्धित तहरीर दी।तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 354/452/504/506 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को युवती से अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया।कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए युवती को घर में घूसकर हाथ पकड़कर खींचतानी करने,तेजाब डालने की धमकी देने,गाली-गलौच कर,जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार युवक का नाम सौरभ नगरकोटी पुत्र पूरन सिंह निवासी जखेटा पोस्ट एनटीडी अल्मोड़ा है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० हेमा कार्की,कानि० सूरज प्रकाश,कानि० योगेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *