अल्मोड़ा-उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वधान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित लटवाल,विशिष्ट अतिथि डॉ वसुधा पंत महासचिव ग्रीन हिल के द्वारा किया गया।आयोजन समिति के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आज का कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।योगासन खेल प्रतियोगिता के निर्देशक डॉ० प्रेम प्रकाश पांडे की तकनीकी देखरेख में दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न की जानी है।आयोजन समिति के सदस्य कमल कुमार बिष्ट में बताया कि जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता का संचालन कुमारी दीपिका गोस्वामी डॉ ० प्रेम प्रकाश पांडे व दीपचंद बिष्ट द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।संयोजक जसोद सिंह बिष्ट ने इस आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रतियोगिता से आज के छात्र छात्राओं और आने वाली पीढ़ी (खिलाडियों) और युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी।योग खेल के रूप में जन जन तक पहुंचे इसके लिए सभी के सहयोग और समर्थन की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में योग के विद्यार्थी छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला,राज्य व राष्ट्र का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा।निर्णायक मंडल में धारा बल्लभ पांडे,अखिलेश मिश्रा,खजान जोशी,डाo प्रेम प्रकाश पांडे शामिल रहे।इस अवसर पर आयोजन मंडल समिति उपस्थित रही जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए दिन रात एक कर अपने अथक प्रयास से इस आयोजन को प्रमुखता से प्रभावी,उत्कृष्ठ,शानदार और कारगर बनाने के साथ ही साथ सफल बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।इस अवसर पर रुप सिंह बिष्ट,श्रीमती मंजू जोशी,श्रीमती माया भोज,श्रीमती तुलसी सिराडी,मनोहर सिंह नेगी,देवानंद सरस्वती,हेम खुलबे,कमल कुमार बिष्ट,डॉ प्रेम प्रकाश पांडे,जसोद सिंह बिष्ट,खजान जोशी,कुमारी दीपिका गोस्वामी,कमल जोशी,अखिलेश मिश्रा,धारा बल्लभ पांडे आदि शामिल रहे।यह प्रतियोगिता सब जूनियर वर्ग, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई जिसमें योगासन, ट्रेडिशनल और आर्टिस्टिक,आर्टिस्टिक पेयर,रिदीमिक योगा शामिल रहा है।
प्रतिभागियों के उत्कृष्ट और शानदार प्रदर्शन से उपस्थित मुख्य अतिथि ललित लटवाल,विशिष्ट अतिथि डॉo वसुधा पंत,उपस्थित अतिथि गण, अभिभावको ने भूरी भूरी प्रशंसा की।मुख्य अतिथि ललित लटवाल ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारी सभ्यता और संस्कृति के साथ साथ हमारी जीवन शैली का एक अभिन्न अंग है।योग के द्वारा वर्षों से हम अपने आप को स्वस्थ निरोग और आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त करने में सक्षम रहे हैं।आज यह खेल के रूप में भी स्थापित हो रहा है यह बड़े हर्ष का विषय है।आज की प्रतियोगिता के परिणाम घोषित हुए।इस जिला स्तरीय योगासन ट्रेडिशनल,पेयर आर्टिस्टिक पेयर प्रतियोगिता में जिला से लगभग 100 प्रतिभागियों,शिक्षक,प्रशिक्षक,ऑफिशियल द्वारा प्रतिभाग किया गया।रानीखेत और जिला अल्मोड़ा के शहर के विभिन्न विद्यालयों नंदा देवी ताइक्वांडो क्लब,मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा,योगनिलेनियम ‌क्लब धारानौला सहित विभिन्न स्कूलों से छात्र छात्राओं (खिलाडियों) द्वारा प्रतिभाग किया गया।मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र छात्राओं द्वारा जिनमे अवनि बिष्ट,वर्षा मेहता,अन्नू कुमारी,रिया बोरा,कनिष्का सिराड़ी, प्रज्ञा कठायत शामिल रहे ने हमारी पहाड़ी संस्कृति के प्रतीक पारंपरिक परिधानों में मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,अथिति गणों का चंदन टीका लगा कर और फूलों की वर्षा कर स्वागत सम्मान किया।आज के जूनियर बालक वर्ग के प्रतिभागियों में दिवस जोशी,सुंदर सिंह बोरा,आर्टिस्टिक योग सिंगल गर्ल्स,दिशा जोशी,निकिता लमगरिया,पूजा बिष्ट,आर्टिस्टिक युगल बालक धीरज बिनोली,हितेश शामिल रहे।अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्षा नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा श्रीमती शोभा जोशी भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *