अल्मोडा़-उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कांग्रेस को आगामी विधानसभा चुनावों में डूबता जहाज बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग ही कांग्रेस के जहाज को डुबाने में लगे हैं । खुद को आगामी चुनावों में विकल्प बताने वाली कांग्रेस का जहाज 2022 तक पूरी तरह डूब जाएगा।आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी घमासान बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच होने वाला है।कांग्रेस कोई विकल्प के तौर पर नहीं है।जिस तरह से जनता कांग्रेस को नकार चुकी है और रही सही कसर इनके वरिष्ठ नेताओं के आपसी कलह ने कांग्रेस को प्रदेश में किसी भी विकल्प में नहीं रहने दिया। इनके पास आपस की लड़ाई के अलावा कोई विकल्प और मुद्दा नहीं बचा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई धड़ हैं जिन्हें जनता और राज्य के विकास से कोई सरोकार नहीं है और दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के बढ़ते जनाधार से ये तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी बनाम आम आदमी पार्टी के बीच रहने वाला है।उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के अंदरूनी कलह और आपसी मनमुटाव ने कांग्रेस को रसातल तक पहुंचाने का काम कर दिया है।श्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस में इनके वरिष्ठ नेताओं के बीच चल रही नूराकुश्ती को देखते हुए कांग्रेस पर ये कहावत सटीक बैठती है कि हारी हुई टीम हमेशा आपस में लड़ती है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बीच पिछले चुनावी हार को लेकर जो बयान बाजी हो रही है वो अपने आप में हास्यास्पद है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष थराली उपचुनाव में कांग्रेस की हार पर ठीकरा पूर्व मुख्यमंत्री के सर फोड़ रहे है और पूर्व मुख्यमंत्री जिस तरह से कांंग्रेस अध्यक्ष के तंज पर नाराजगी के साथ सभी 60 विधानसभा सीटों पर हार की ज़िम्मेदारी एक बार फिर ले रहे ये जनता सब देख रही है।सोशल मीडिया पर इनके अलग अलग धड़ों के समर्थक एक दूसरे से उलझे हैं।श्री जोशी ने कहा कि इनका आपसी कलह ही सूबे में कांग्रेस का अंत करेगा जिसके लिए सभी कांग्रेसी लगे हैं।जिस विपक्ष का काम सत्ता पक्ष की कमियों को निकालना था वो आज पूरे चार साल मित्र विपक्ष की भूमिका निभाता रहा और अब चुनावी वर्ष नजदीक है तो अपनी ज़िम्मेदारी को विपक्ष निभाने के बजाय आपसी कलह और नूराकुश्ती में उलझ गया।आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी का कहना है कि जिस पार्टी के नेता आपसी कलह और राजनैतिक नूराकुश्ती में उलझे हैं वो क्या प्रदेश का विकास करेंगे।जिनसे अपना घर नहीं संभल रहा वो क्या प्रदेश को संभालेंगे। ये बात आम आदमी पार्टी तब कह रही जब उत्तराखंड की राजनीती में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े वरिष्ठ नेता आपस में उलझ रहे हैं।यही नहीं इनकी नूराकुश्ती को जनता देख रही है और जनता आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस को किसी भी विकल्प के तौर पर नहीं मान रही है।उन्होंने आगे कहा की आम आदमी पार्टी के 2022 में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद से ही कांग्रेस सकते में है और बाकी समय समय पर कांग्रेस के नेताओं की आपसी बयानबाजी कांग्रेस की हताशा और निराशा को दिखाता है जिसे जनता अच्छी तरह जान चुकी है और इस नूराकुश्ती के बाद ये भी समझ चुकी है कि कांग्रेस पूरी तरह गुटों में बटी हुई है और दोनों शीर्ष नेताओं समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद के साथ मनभेद भी है।