अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में आपरेशन मुक्ति टीम द्वारा दिनांक 02/09/2022 को विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका माध्यमिक विध्यालय एनटीडी की छात्राओं को शामिल कर भिक्षा नही,शिक्षा दे थीम पर नंदा देवी मेले में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर मेले में आये जनता को नाटक के माध्यम से छोटे बच्चों को बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मांगते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें,जिसमें पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जायेगी,भिक्षा मांग रहे बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करें,जिससे भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों को भिक्षा से शिक्षा की ओर अग्रसर कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सफलता मिल सकें।अभियान का उद्देश्य भिक्षावृति में लगे बच्चों को भिक्षा से मुक्ति देकर,शिक्षा की ओर अग्रसर करना है।जागरुकता कार्यक्रम के दौरान विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका माध्यमिक विध्यालय एनटीडी की प्रधानाध्यापिका श्रीमती बीना वर्मा अध्यापिका श्रीमती हेमलता वर्मा,अध्यापिका श्रीमती मुक्ता बिष्ट व अन्य छात्राएं व आपरेशन मुक्ति टीम के कानि० अनिल कुमार,कानि० बालम सिंह,महिला का० पायल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *