अल्मोड़ा-एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश भर के एनएसयूआई कार्यकर्ता
महंगाई पर हल्ला बोल कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली कूच करेंगे।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी 4 सितंबर 2022 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में बेतहाशा बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल करेगी जिसमें भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के देशभर के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे तथा महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज को बुलंद करेंगे।साथ ही गोपाल ने कहा कि यूकेएसएसएससी घोटाले पर भी कांग्रेस पार्टी लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है।पूरे देश एवं प्रदेश में भाजपा की जीरो टॉलरेंस की सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। आज युवाओं को जागने की आवश्यकता है।भ्रष्टाचारी कोई भी हो उसे सजा होनी ही चाहिए।इस मामले में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन व कांग्रेस पार्टी का स्टैंड साफ है कि सीबीआई जांच हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *