्अल्मोड़ा-विगत दिवस जा०वि०इ०का० शौकियाथल में अध्यापक अभिभावक एशोसिएशन की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।जिसमें अनेक बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में चर्चा कर अभिभावकों से अपेक्षा की गयी कि छात्र छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहें।कार्यकारिणी के गठन पर विचार विमर्श किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव किया गया जिसमें सुन्दर सिंह बिष्ट अध्यक्ष,नारायण सिंह अधिकारी उपाध्यक्ष,मीनू बिष्ट मंत्री,दलीप सिंह नेगी कोषाध्यक्ष चुने गये।कार्यक्रम में किशन सिंह नेगी,पूरन चन्द्र,महेश चन्द्र,गोकुल सिंह,हीरा सिंह मेहता तथा बचे सिंह शामिल रहे।
