नैनीताल-उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति नैनीताल द्वारा मुख्य अभियंता लोक निर्माण कार्यालय में अधिकारी कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले वक्ताओं द्वारा बीस सूत्रीय मांग पत्र का वाचन किया गया।वेतनमानों को डाउनग्रेड नहीं करने,पुरानी पेंशन बहाली,ए सी पी 10-20-30 के स्थान पर 10-16-26 किये जाने,चतुर्थ श्रेणी को तृतीय ए सी पी के रूप में 4200 ग्रेड वेतन दिए जाने व शिथिलीकरण बहाल करने आदि बिन्दुओं को पूर्ण करने की मांग की गई।बैठक की अध्यक्षता नाजिम सिद्दीकी व संचालन जगमोहन सिंह खाती द्वारा किया गया।बुद्धवार के गेट मीटिंग में सचिव संयोजक जगदीश बिष्ट,मनोज तिवारी,गिरिजेश कांडपाल,सुभाष जोशी,मनीष पंत,नरेश पाठक,जगदीश पंत,हरकेश सिंह,भारती नंदन गोस्वामी,सुरेश यादव सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।जगदीश बिष्ट सचिव संयोजक व संरक्षक संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 2-9-22 को सिंचाई खंड कार्यालय हल्द्वानी में गेट मीटिंग की जायेगी।संरक्षक संयोजक धीरेन्द्र कुमार पाठक,सचिव संयोजक जगदीश बिष्ट द्वारा 2 सितम्बर की गेट मीटिंग में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *