नैनीताल एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल नैनीताल द्वारा मंडल की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई जिसमें एजेंडे के अनुसार चर्चा की गई।पदाधिकारियों द्वारा अवशेष स्थाईकरण के प्रकरणों के निस्तारण की मांग की गई है।हिम्मत सिंह,ममता पंत,मालती गोस्वामी,राजेश कुमार, चेतन जोशी,श्रीमती शमा परवीन, कनिष्ठ सहायकों के अनुरोध के आधार पर पहले विकल्पों पर विचार नहीं किया गया और अन्य विकल्प दिए गए।इससे सदस्यों में रोष व्याप्त है। इसके अतिरिक्त तरूण जोशी वरिष्ठ सहायक के स्थानांतरण में भी अनियमितता बरती गई है।पदोन्नति संशोधन के प्रकरणों पर भी विचार नहीं किया गया है।सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रकरण के निस्तारण की मांग की गई है।मंडलीय बैठक में तय हुआ कि मंडलीय अधिवेशन जनपद बागेश्वर में होगा।विभाग द्वारा एक्ट के नियमों का खुद भी पालन नहीं किया जा रहा। जिसके विरोध में निर्णय लिया गया है। विभाग द्वारा दस दिन के अन्तर्गत नियमानुसार संशोधन नहीं किए गए तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी।बैठक में मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती,मंडलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक,मंडलीय पदाधिकारी संजय कुमार,जिला अध्यक्ष नैनीताल हरिशंकर नेगी,सचिव तरूण तिवारी,जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा पुष्कर सिंह भैसोड़ा,अध्यक्ष बागेश्वर विजय रावत अध्यक्ष,चंपावत मिंटू सिंह राणा,सचिव प्रकाश तड़ागी,सचिव ऊधमसिह नगर हरजीत,सचिव पिथौरागढ़ नवीन पाठक,पूर्व अध्यक्ष पिथौरागढ़ सौरभ चंद,नितेश शर्मा, कुंदन अधिकारी,कमल किशोर द्वारा भी वर्चुअल बैठक में प्रतिभाग किया गया।निदेशालय द्वारा पदोन्नति संशोधन भी किये जा रहे हैं लेकिन मंडलीय अधिकारियों को पत्र निर्गत किया जा रहा है कि कोई प्रत्यावेदन देहरादून को प्रेषित न किये जाये। निदेशालय के दोहरे रवैए से संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।एक्ट के अनुसार पदाधिकारियों को जनपद दिया जाना था उन्हें भी एक्ट के अनुसार पदोन्नति स्थान नहीं दिया गया है।मंडलीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह खाती व सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि नियमों के अनुपालन में समानता होनी चाहिए।
