अल्मोड़ा-दो दिवसीय जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2022 दिनांक 3 व 4 सितंबर को उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आयोजित की जा रही है।इस संदर्भ में दिनांक 1 सितंबर को सचिन मैरिज हॉल योग निलेनियम हॉल में एसोसिएशन के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता और निर्देशन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें संस्था के संबंधित पदाधिकारी व सदस्य गणों को जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता संबंधित कार्यभार सौंपा गया और विस्तृत जानकारी देकर आयोजन को भव्यता का रूप देते हुए सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।अभी तक की गई तैयारी की समीक्षा भी की गई और आम जनता से खेल के प्रचार प्रसार हेतु युवाओं में रुचि पैदा करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में उपस्थित रहने की अपील की गई।बैठक में लोगों ने अपने मत रखें।विचार विमर्श कर सहयोग और समर्थन देते हुए अलग अलग कार्यों को अपनी रुचि और सामर्थ्य के हिसाब से जिम्मेदारी ली।संस्था के निर्देशक डॉ०प्रेम प्रकाश पांडे द्वारा प्रतियोगिता के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देकर आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव देते हुए महत्वपूर्ण नियमों पर अपनी राय रखी।संस्था के सदस्य कमल कुमार बिष्ट ने अब तक किए कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी से सहयोग कर एकजुट होकर दो दिवसीय जनपद स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने का भरसक प्रयास करने का आश्वासन दिया।बैठक में डॉ० धारा बल्लभ पांडे,रूप सिंह बिष्ट,दीपचंदबिष्ट,मंजू जोशी,माया भोज,तुलसी सिराड़ी, मनोहर सिंह नेगी,देवानंद सरस्वती,कमलेश मिश्रा,हेम खुल्बे, दीपिका गोस्वामी,खजान चंद जोशी, कमल कुमार बिष्ट,डॉ०प्रेम प्रकाश पांडे,जसोद सिंह बिष्ट आदि ने प्रतिभाग कर विचार विमर्श किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को कार्यभार सौंपा गया।अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण करने का सभी ने संकल्प लिया साथ ही आगे की रणनीति पर काम करने की बात कही गई।जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक खुला मंच और माध्यम इस आयोजन के द्वारा दिया जाना है।साथ ही योग विधा को खेल के माध्यम से जन जन तक स्वास्थ्य लाभ हेतु पहुंचाने का कार्य भी किया जाना है।राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पटल पर छात्र-छात्राओं युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका दिया जाना है।योग से निरोग और खेल का ताल मेल बड़े सहयोग की बात है और इस कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संस्था के सभी पदाधिकारियों ने बड़े स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया है। संस्था का मानना है कि हमारे जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है हर एक मंच से हर क्षेत्र से अद्वितीय प्रतिभाशाली प्रतिभाओं ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है।नि:संदेह योग के माध्यम से खेल के रूप में भी हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी,छात्र छात्राएं युवा पीढ़ी लाभान्वित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *