अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज दिनॉक 31.08.2022 को आरक्षी 148 स0प0ु/भू0पू0 सैनिक दलीप सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 13 वर्ष, 09 माह,जनपद उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में अपनी सेवा देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाईन के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्त्तव्यनिष्ठता,मेहनत व लगन से दी गयी सेवा एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन जीतेन्द्र पाठक,उ०नि० अयूब अली, उ०नि० हर्ष सिंह नेगी सहित अधि०/कर्म०मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *