हल्द्धानी-एन एम ओ पी एस राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली के जिला अधिवेशन के व्यापक प्रचार प्रचार के लिए संरक्षक पी सी जोशी,जिला मंत्री श्री वर्थवाल,प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा हल्दानी क्षेत्र के विद्यालय खालसा बालिका इंटर कालेज,एम बी विद्यालय,नगर निगम इंटर कालेज, पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कालेज कुंवरपुर गोलापार,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी,उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में उपस्थिति दी गई और सभी शिक्षकों व कार्मिकों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में नर सिंह पैलैस मुखानी हल्दानी में अपराह्न 1 बजे दिनांक 4-8-22 को उपस्थित होने का अनुरोध किया गया।संरक्षक पी सी जोशी द्वारा कहा गया है कि सभी विद्यालयों में जनपद के अधिवेशन के दृष्टिगत जबरदस्त उत्साह है।जनपद नैनीताल से अधिक से अधिक संख्या में सदस्यों को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली के जिला अधिवेशन में प्रतिभाग करना चाहिए।प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया कि सांसद, विधायक खुद तो पुरानी पेंशन ले रहे हैं किन्तु शिक्षकों,कार्मिकों को पुरानी पेंशन से वंचित किया गया है।एक संविधान एक देश में दो तरह की व्यवस्था अलोकतांत्रिक है सभी को पुरानी पेंशन का लाभ देना चाहिए। जिला मंत्री ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया।
