अल्मोडा़-पिछले कई वर्षों से ग्रामसभा रैलाकोट में पेयजल की समस्या बनी हुई थी।सप्ताह में एक दिन पीने का पानी आने व उसका वितरण समान रूप से ना होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था जिससे ग्रामीण शारिरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से अत्यन्त परेशान थे।इन्हीं समस्याओं को लेकर ग्रामीणजन धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला से मिले तथा उनके नेतृत्व में सभी ग्रामीणजन 14 अक्टूबर को जल संस्थान कार्यालय गये एवं सम्बन्धित उच्च अधिकारियों का घेराव किया।इसके पश्चात धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के आह्वाहन पर जल संस्थान के सहायक अभियंता समेत पूरी टीम गांव के सर्वे हेतु पहुंची।जिसके पश्चात पेयजल आपूर्ति बाधित होने में आ रही तकनीकी खामियों को दूर किया गया।जिसके फलस्वरूप वर्तमान में ग्रामसभा के तोक संख्या दो व चार में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से हो गयी है तथा अन्य तोकों में पेयजल आपूर्ति हेतु मंच के साथी व सभी ग्रामीणजन लगातार विभाग से सम्पर्क में हैं और प्रयासरत हैं।इस सराहनीय पहल के लिए समस्त ग्रामीण धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला,पवन मुश्युनी,राजेन्द्र लटवाल,सुन्दर लटवाल, विनोद मुस्यूनी,निरंजन आन्डेय,वीरेन्द्र राम,कमलेश सनवाल, मयंक पन्त,भीम रावत,अशोक भण्डारी, भाष्कर देवड़ी,बिशन लटवाल, ग्रामप्रधान उमेश नैनवाल, भरत रावत,विमला राणा,हेमन्त राणा,पानसिंह जीना,प्रताप नेगी,पी एस बिष्ट, नीमा रावत आदि ग्रामीणजनों ने सभी का आभार जतायख।
